Follow us on

शास्त्री पुल के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी। शास्त्री पुल के पूर्वी ढलान मार्ग के पास गुरुवार को लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय महिलाओं ने पुलिस को बताया कि युवक करीब दो से ढाई घंटे पहले पुल से कुछ दूरी पर बैठकर शराब पी रहा था और उसने अपने कपड़े भी उतार दिए थे। कुछ देर बाद वह वहीं अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

पुलिस द्वारा किए गए शारीरिक परीक्षण में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x