दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा चोरी की बैटरी के साथ अभियुक्त कार्तिकेय पटेल गिरफ्तार आज दिनांक 21.05.2026 को थाना राजातालाब के प्रभारी निरीक्षक दयाराम की पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर बावन बीघा आम की बाग के पास भिखारीपुर जाने वाली रोड से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 089/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त कार्तिकेय पटेल पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद निवासी ग्राम महगांव, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद होने पर थाना राजातालाब पुलिस द्वारा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व जक्खिनी गांव में खड़े एक ट्रैक्टर से उक्त बैटरी चोरी की थी तथा उसे बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया