Follow us on

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की संगोष्ठी सम्पन्न

Share this post:

पवन सिंह की रिपोर्ट सोनभद्र, 17 जुलाई 2026अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र द्वारा डी बी ए सभागार में अपराह्न 1:00 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने किया!जबकि कुशल संचालन चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने किया।पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने संगोष्ठी में कहा कि न्याय केवल अपराधियों को दंडित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा, मानवाधिकारों का संरक्षण, विधि के शासन की स्थापना तथा समाज में न्याय के प्रति विश्वास बनाए रखना भी इसका मूल उद्देश्य है।

वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित, सुलभ एवं तकनीक-सक्षम बनाने की आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समय पर न्याय मिल सके। वरिष्ठ अधिवक्ता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि न्यायपालिका, अधिवक्ताओं एवं समाज के संयुक्त प्रयासों से ही न्यायपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवस्था का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे संविधान के मूल्यों, विधि के शासन तथा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस हमें न्याय, समानता एवं मानव गरिमा के मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  इस अवसर पर सुरेश सिंह कुशवाहा, दसरथ पाण्डेय , राजेंद्र कुमार यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद याकूब, अनूप कुमार शुक्ला, संतोष कुमार यादव,कर्मबीर सिंह, आदर्श देव पांडेय आदि लोग न्याय दिवस पर उपस्थित रहे!

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x