गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा मार्कण्डेय महादेव, कैथी घाट एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण/भ्रमण

*गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा मार्कण्डेय महादेव, कैथी घाट एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण/भ्रम*

आज दिनांक 25-05-2026 को गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा थाना चौबेपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मार्कण्डेय महादेव मंदिर, कैथी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मंदिर परिसर, घाट क्षेत्र, स्नान स्थलों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, महिला सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु बनाये गये प्रवेश एवं निकास मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा दशहरा पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाये तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाये।

अपर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों एवं जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर निरंतर निगरानी रखने हेतु कहा गया। भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने एवं अन्य के सम्बन्ध में निम्नानुसार आवश्यक निर्देश दिये गये।

* गंगा दशहरा पर्व के दौरान मंदिर परिसर एवं घाट क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये।

* श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए प्रभावी बैरिकेडिंग एवं प्रवेश/निकास मार्गों का पृथक्करण कराया जाये।

* महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये।

* घाटों पर जल पुलिस, गोताखोर एवं नावों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

* संवेदनशील स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाकर निरंतर निगरानी रखी जाये।

* मंदिर परिसर एवं घाट क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय अवस्था में रखते हुए सतत मॉनिटरिंग करायी जाये।

* सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा-निर्देश नियमित रूप से प्रसारित किये जायें।

* भीड़ अधिक होने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर श्रद्धालुओं का सुचारु संचालन कराया जाये।

* घाटों एवं मंदिर परिसर में किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाये तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाये।

* पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित करते हुए वाहनों की सुरक्षित पार्किंग सुनिश्चित करायी जाये।

* मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर यातायात पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाये।

* आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मेडिकल टीम, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

* खोया-पाया केंद्र स्थापित कर बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु विशेष व्यवस्था की जाये।

* घाटों पर फिसलन वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जायें।

* किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध करायी जाये।

* ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करें।

* सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलायी जाने वाली अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए त्वरित खण्डन की कार्रवाई की जाये।

* श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जाये।

* घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु लगातार निगरानी रखी जाये तथा अधिक गहराई वाले क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक बैरिकेडिंग की जाये।

* समस्त विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

* महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत घाट क्षेत्र एवं मंदिर परिसर के निकट अस्थायी चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

* चेंजिंग रूम में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाये रखी जाये।

* पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये।

* अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाये तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाये।

निरीक्षण/भ्रमण के उपरान्त श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंगा दशहरा पर्व के दौरान प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

अपर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि घाटों, मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहें तथा भीड़ अधिक होने की स्थिति में तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाये।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x