4– गंगा मे कूदकर आत्महत्या करने वाली किशोरी को बचाकर रामनगर पुलिस ने परिजनो को किया सुपुर्द
वाराणसी — रामनगर पुलिस ने सराहनीय कार्यों की श्रृंखला में मंगलवार को मानवता की मिशाल कायम करते मालवीय पुल से कूदकर आत्महत्या करने वाली नाबालिग किशोरी को बचाकर परिजनो के हवाले किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को कंट्रोल रूम द्वारा एक महिला के मालवीय पुल से कूदने का प्रयास करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर रामनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला पुलिस के सहयोग से उक्त नाबालिक किशोरी को समझा बुझाकर कर थाना रामनगर पर लाया गया। उसका नाम पता की जानकारी करते हुए उसके परिजनों को रामनगर थाने पर बुलाकर नाबालिग किशोरी को सुपुर्द किया गया।बालिका को पाकर उसके परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस कमिश्नरेट रामनगर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पीयूष त्रिपाठी, हे0का0 धीरेन्द्र दीक्षित,का0 अभिनय कुमार आदि शामिल रहे।