Follow us on

सोनम वांगचुक जी के आंदोलन का समर्थन और गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Share this post:

वाराणसी शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, उत्तर प्रदेश ने आज लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता के आंदोलन NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बली पर जवाब दही तय हो, को लेकर आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष *सुक्खू सिंह मरावी* के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने *20 जुलाई 2026 को जंतर मंतर, नई दिल्ली पर शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर हुए लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के प्रयोग* की कड़ी निंदा की।

ज्ञापन में कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की निगरानी में न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

*पार्टी की प्रमुख मांगें:*

1. NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ियों पर जवाबदेही तय हो

2. केंद्रीय शिक्षा मंत्री *श्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा* लिया जाए

3. *NTA को भंग* किया जाए और *NEP 2020 को वापस* लिया जाए

4. लद्दाख के लोगों को *छठी अनुसूची* के तहत लोकतांत्रिक अधिकार और पर्यावरण सुरक्षा दी जाए

5. लाठी चार्ज कराने के लिए *केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को तत्काल बर्खास्त* किया जाए

6. प्रकरण की *सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से उच्च स्तरीय न्यायिक जांच* हो और दोषियों पर FIR दर्ज हो

7. घायलों का *सरकारी खर्च पर इलाज* और प्रत्येक को *₹10 लाख का मुआवजा* दिया जाए

8. संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत *शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार* सुनिश्चित किया जाए

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष *राकेश कुमार*, प्रदेश संगठन मंत्री *उमाशंकर गोंड*, *चहेती गोंड*, जिला अध्यक्ष वाराणसी *विनोद शाह*, जिला उपाध्यक्ष *लालबहादुर* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।                                                                      नारा:लाठी नहीं, न्याय चाहिए तानाशाही नहीं, संवाद चाहिए 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x