दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी में आज भोर लगभग 3 बजे दीपांशु राय नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।_
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।_
_पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के तहत मृतक के साथ रहने वाले कुश चौबे नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाने का प्रयास कर रही है।_
Post Views: 5