Follow us on

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत वार्षिक आमसभा का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शनिवार को विकासखण्ड हरहुआ के लक्ष्य महिला प्रेरणा संकुल समिति एवं विकासखण्ड सेवापुरी के एकता महिला संकुल समिति में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। लक्ष्य महिला प्रेरणा संकुल समिति कुल 23 ग्राम पंचायतों में लगभग पैंतालिस सौ महिलाओं के साथ तथा एकता संकुल समिति 27 ग्राम पंचायतों में लगभग पांच हजार महिलाओं के साथ कार्य कर रहा है। वार्षिक आमसभा में संकुल समितियों द्वारा अपने समूह के सदस्यों के बीच गत वर्ष के आय-व्यय, वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत की गई एवं नए पदाधिकारियों के बदलाव पर चर्चा हुआ। आम सभा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में एलआईसी के कृष्ण मोहन मिश्रा द्वारा बीमा सखी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह द्वारा महिलाओं को संकुल के कार्य योजना, वैधानिक अंकेक्षण, लखपति महिला कार्यक्रम, उत्पादित उत्पादों के बाजार एवं प्रशिक्षण पर चर्चा की गई। संकुल के अन्तर्गत कैडर के के कार्यों को विभिन्न स्तर पर अनुश्रवण हेतु सुझाव दिया गया। जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सके। इस कार्यक्रम में विकासखंड हरहुआ के ब्लॉक मिशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र शुक्ला, संकुल प्रबंधक विजेता, साजिदा, अंजू, सीता, प्रीती, सुमन सहित सैकड़ो दीदियां उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x