Follow us on

*पूरे अगस्त चलेगा बिजली उपभोक्ताओं के लिए ‘समाधान शिविर’, एक ही जगह होगी सभी समस्याओं की सुनवाई* 

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लि 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में विशेष ‘समाधान शिविर’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह शिविर प्रत्येक उपखंड कार्यालय तथा अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में लगाए जाएंगे।

 

शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी सभी प्रमुख समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इनमें नया बिजली कनेक्शन, बिजली बिल में त्रुटि का सुधार, खराब मीटर बदलना, विद्युत भार (लोड) में वृद्धि या कमी, बिल भुगतान संबंधी सहायता, ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों से जुड़ी शिकायतें तथा अन्य विद्युत सेवाओं से संबंधित समस्याएं शामिल हैं।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समाधान शिविर में पहुंचकर सुविधाओं का लाभ उठाएं, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x