Follow us on

विंध्याचल में मिला असलहा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

Share this post:

रिपोर्ट : गुफरान अहमद  मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी स्थित गौरीशंकर मंदिर के पास का है। गश्त के दौरान उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह और गणेश पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेन्द्र यादव, निवासी बभनी थाना विंध्याचल और राजेश यादव, निवासी रमईपट्टी, कोतवाली शहर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान राघवेन्द्र के पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल और एक कारतूस, जबकि राजेश के पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी बरामद हुए है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x