वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मौर्य, कुशवाहा, सैनी,शाक्य महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य को वाराणसी मिर्जापुर खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र पद के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के सहयोग हेतु वाराणसी जिले का प्रभारी नामित किया है। प्रदीप कुमार मौर्य राम लखन पब्लिक स्कूल (इण्टर कॉलेज)टड़िया चकबिही वाराणसी के प्रबंधक हैं। इसके साथ ही इनका अपने समाज में मजबूत पकड़ है। पार्टी ने इसी को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।इनके सहयोग के लिए बौद्ध अवधेश अम्बेडकर को सह प्रभारी बनाया गया है। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने दी है।
Post Views: 8