वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट की वाराणसी –जिला सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट वाराणसी में तीन से सात अगस्त 2026 को दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 का आयोजन सेवायोजन आयोजन विभाग, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा राष्ट्रीय आईटीआई के संयुक्त तत्वधान में किया जा रहा है। दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 के तहत जनपद वाराणसी के बेरोजगार दिव्यांगजन युवक व युवतियों को रोजगार /स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से 07 अगस्त 2026 शुक्रवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट परिसर में एकदिवसीय जनपद स्तरीय दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार प्रदान करने हेतु बहु प्रसिद्ध रत्नासागर, एचडीएफसी बैंक, फ्लिपकार्ट तथा सार्थक एजुकेशन ट्रस्ट कंपनियों तथा स्वरोजगार हेतु संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। जो कौशल विकास मिशन, आईटीआई से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी तथा सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थी एवं अन्य बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करेंगी। दिनांक 07 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित इस रोजगार मेले में जनपद वाराणसी के बेरोजगार दिव्यांगजन अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज (बायोडाटा, पासपोर्ट साइज दो फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता का प्रमाण पत्र) की दो प्रति लेकर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं।
स्वरोजगार हेतु इच्छुक दिव्यांगजन युवक एवं युवतियां अभियान के तहत दिनांक 03 से 10 अगस्त 2026 तक किसी भी दिन अपने सभी दस्तावेजों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग विकास भवन वाराणसी में संपर्क कर सकते हैं।