दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट लखनऊ। काशी के पत्रकारों की स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और पत्रकार कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा सहायता, कल्याण योजनाओं तथा “एक देश–एक पत्रकार पहचान पत्र” जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात और पत्रकार हितों को लेकर प्रस्तुत मांगों का भी उल्लेख किया गया.सुरेश गांधी ने कहा कि ने काशी सहित प्रदेश के अनेक पत्रकार आज भी स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रभावी दायरे से बाहर हैं। फील्ड में लगातार सक्रिय रहने वाले पत्रकार दुर्घटना, बीमारी और आकस्मिक परिस्थितियों का जोखिम उठाते हैं, लेकिन उनके लिए समुचित स्वास्थ्य संरक्षण की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इस पर सूचना निदेशक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि काशी के पात्र पत्र