Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत ताजियादारों, धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश

Share this post:

राजेश पटेल की रिपोर्ट                                  वाराणसी पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा जिलाधिकारी संग आगामी त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत ताजियादारों, धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों संग बैठक कर किया गया संवाद, दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश ।

 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश-

• ताजिये का आकार एवं ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुरूप होगी।

• प्रत्येक ताजिये के लिए उत्तरदायी समिति का गठन किया जाए, जिसकी पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

• हुड़दंग एवं अराजकता की किसी भी घटना के लिए संबंधित आयोजक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

• सभी ताजिया जुलूसों की कराई जाये विडियोग्राफी, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जायेगी निगरानी ।

• ताजिया जुलूसों के साथ बॉक्स फार्म में तैनात रहेगी पुलिस, आयोजकों द्वारा जुलूस में सहयोग हेतु वालेन्टियर्स किये जायेगे तैनात।

• किसी नई परंपरा की नही होगी शुरुआत, पूर्व निर्धारित तथा परम्परागत मार्ग से ही निकलेगा जुलूस।

• ताजिया जुलूसों में भड़काऊ नारे, अस्त्र/शस्त्र व हथियारों का प्रदर्शन है पूर्णत: वर्जित, अन्यथा होगी कठोर कार्यवाही ।

• आयोजक ताजिया रखे जाने वाले स्थान पर अपने वालेन्टियर्स नियुक्त कर निगरानी करें सुनिश्चित, यथासम्भव परिसर में लगाये सीसीटीवी कैमरे ।

• ताजिया जुलूस यात्रा में डी0जे0, ढोल-ताशा की ध्वनि निर्धारित मानकों के ही हो अनुरूप, किसी भी प्रकार के उत्तेजक, भड़काऊ गाने न बजे, डी0जे0 संचालक भी होंगे जिम्मेदार ।

 अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित प्रयास करने वाले शरारती तत्वों पर रखें नजर, पुलिस को दें तत्काल सूचना ।

 चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस, असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर रखी जा रही है कड़ी नजर ।

 सोशल मीडिया की हो रही सतत निगरानी, शस्त्र प्रदर्शन, करतब या कलाबाज़ी, अफवाह व भ्रामक सूचना प्रसारित कर माहौल खराब करने वालों के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्यवाही ।

 यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभावी रहेगा रुट डायवर्जन प्लॉन ।

 विभिन्न समुदायों के मध्य आपसी सौहार्द्र व सहिष्णुता बनाये रखने की अपील की गयी ।

आज दिनांक 17-06-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु ताजियादारों, धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि ताजियों का आकार एवं ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए, प्रत्येक ताजिये हेतु उत्तरदायी समिति का गठन कर उसकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अराजकता अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित आयोजकों को सीधे जिम्मेदार माना जाएगा। नई परंपरा प्रारम्भ न की जाए तथा जुलूस केवल पूर्व निर्धारित एवं परम्परागत मार्गों से ही निकाला जाए। भड़काऊ नारे, अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, उत्तेजक गीत एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जुलूसों की वीडियोग्राफी, ड्रोन एवं सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द, सहिष्णुता एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा सहित नगर निगम, जल संस्थान, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, राजस्व व पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x