Follow us on

मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हत्या का किया खुलासा

Share this post:

रिपोर्टगुफरान अहमद मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में बीते 12 अगस्त को खेत में मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैपुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने डंडे से हमला कर कमलेश कोरी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए डंडा, शराब का पैकेट और गिलास नदी में फेंक दिया था।  लालगंज थाना क्षेत्र के दुबारकलां गांव निवासी कमलेश कोरी की पत्नी पूजा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका7 पति बेटे के मुंडन संस्कार का निमंत्रण देने गए थे, लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में कलामेश का शव मिला।

 

 

 

मामले का खुलास करते हुए एसपी ऑपरेशन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मृतक कमलेश के पुत्र शिवम की 13 मार्च 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शिवम के अंतिम संस्कार के बाद कमलेश को बेटे की मौत को लेकर आरोपी पर शक था और वह उससे रंजिश रखने लगा था।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की रात आरोपी गांव की पुलिया पर बैठकर गाना सुन रहा था। इसी दौरान कमलेश शराब लेकर आया और उसके साथ खेत में शराब पीने चला गया। नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि कमलेश ने डंडे से आरोपी पर हमला किया, जिसके बाद आरोपी ने उसी डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया घायल होने पर उसको छोड़कर चला आया। चोट लगने से कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पड़ा शराब का पैकेट, गिलास और डंडा पास की नदी में फेंक दिया  बाईट राजकुमार मीणा, एसपी ऑपरेशन

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x