दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी आज दिनांक 13.08.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा करखियाँव एग्रो पार्क कोल्ड स्टोरेज गेट, बहदग्राम करखियाँव के पास से अभियुक्त प्रमोद यादव पुत्र प्रेमचंद यादव, निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 32 वर्ष को 31 पाउच (कुल मात्रा 6.2 लीटर) अवैध देशी शराब विन्डीज लाइम के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 0257/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
प्रमोद यादव पुत्र प्रेमचंद यादव, निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 32 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग :*
मु0अ0सं0 0257/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
*बरामदगी का विवरण :*
31 पाउच (कुल मात्रा 6.2 लीटर) अवैध देशी शराब विन्डीज लाइम।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :*
1.उ0नि0 श्री अमित कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी करखियाँव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2.उ0नि0 श्री आकाश गौंड, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3.हे0का0 ओमप्रकाश यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।सोशल मीडिया सेलपुलिस उपायुक्त, गोमती जोन मौजूद मौजूद रहे