Follow us on

मुख्यमंत्री ने कोटेदारों के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा का लाइव प्रसारण किया। 

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लाईब प्रसारण को सभी कोटेदारों ने सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लाईब प्रसारण के माध्यम से अधिक उचित दर विक्रेताओं यानि (कोटेदारों) के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा का लाइव प्रसारण किया। जिसे विभिन्न ब्लॉकों और तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने एलईडी स्क्रीन के जरिए देखा और सुना। सरकार ने कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रति क्विंटल 35 रुपये की सीधी वृद्धि की गई है। बता दें कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों एवं तहसील सभागार में दिखाया गया। जिसमें काफी संख्या में कोटेदारों की उपस्थिति दर्ज की। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और डिजिटल प्रणाली पर विशेष जोर दिया गया। कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि और मुख्यमंत्री के संबोधन किया। उक्त मौके पर मोहम्मद मुहिद खान सप्लाई इंस्पेक्टर सेवरई के साथ जमानियां में कोटेदारों में मुख्य रूप से अयूब खान, बुच्चू, इजहार खान, शशिकांत गुप्ता सहित आदि कोटेदारों उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x