Follow us on

हत्या के आरोपी खुलेआम, 1 महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं  

Share this post:

 

रिपोर्ट गुफरान अहमद  मिर्जापुर के थाना विन्ध्याचल क्षेत्र में मारपीट के बाद एक युवक की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने SP से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि घटना को एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार पर दबाव भी बनाया जा रहा है*VO 1:* यह पूरा मामला विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहा, हरिजन बस्ती का है। पीड़ित शिवकुमार उर्फ सुकुरू ने SP को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा शिवमोहन उर्फ 19, रेहड़ा चूंगी निवासी अमित केशरवानी के यहां काम करता था। पुरानी रंजिश को लेकर 12 जुलाई 2026 को दिन में 12 बजे अमित केशरवानी और कुछ अज्ञात लोगों ने शिवमोहन को घर से बुलाकर देवरहा बाबा आश्रम के पास मारपीट की। *VO 2:* गंभीर रूप से घायल शिवमोहन को 20 जुलाई 2026 को BHU ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना विन्ध्याचल में मु0अ0सं0- 203/2026 धारा 105 BNS व 3(2)(v) SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज है। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न ही मामले का खुलासा किया है। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी नगर से आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश देने की मांग की है। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x