Follow us on

स्टेट बैंक में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर स्टेट बैंक आफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा शुक्रवार को अपरान्ह 2:00 बजे संगठन कार्यालय वाराणसी में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का गरिमा पूर्ण आयोजन किया गया।इस समारोह में स्टेट बैंक से सेवानिवृत वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता करते हुए उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया तथा उनके अनुभव से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया गया।इस अवसर पर एसबीआई वाराणसी परिक्षेत्र के मनोज सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार और समाज की जीवंत विरासत हैं। उन्होंने अपने अनुभव, ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों से परिवार एवं समाज को मजबूत आधार प्रदान किया है। वर्तमान पीढ़ी का यह दायित्व है कि वह वरिष्ठों के अनुभवों का सम्मान करें तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को और मजबूत करें। उनके जीवन के अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। इस समारोह में प्रमुख रूप से अमरेंद्र कुमार, पंकज कुमार अभय मिश्रा, पंकज राय, रघुवर तिवारी, वीरेंद्र सिंह, अश्विनी सिंह, प्रभु नारायण सिंह, अरुण सिंह, दीप नारायण मिश्र, रजनी लता, उपासना सोनी समेत सैकड़ो पदाधिकारियों व सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x