वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी– अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश, के आवाहन पर वाराणसी में नई पेंशन योजना एवं यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध तथा पुरानी पेंशन योजना की पुर्नबहाली की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क कचहरी से जिलाधिकारी कार्यालय तक अटेवा के पदाधिकारी व राज्यकर्मियों द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गयी।आंदोलन के दौरान आरटीई अधिनियम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट तथा शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग उठायी गयी।इस तिरंगा यात्रा में महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में परिषदीय शिक्षक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। ज्योति प्रकाश ने कहा की पुरानी पेंशन योजना केवल आर्थिक सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि कर्मचारियों और शिक्षकों के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने आरटीई अधिनियम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने,शिक्षा के नीजीकरण पर रोक लगाने व सरकार से चुनावी वर्ष में पुरानी पेंशन योजना बहाल कर लाखों शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा लौटाने की मांग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा के जिला संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्त ने तथा संचालन जिला महामंत्री रामसेवक यादव ने किया तथा तिरंगा यात्रा के उपरांत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी वाराणसी को सौंपा गया। इस अवसर पर अटेवा के जिला संरक्षक रामचंद्र गुप्ता पूर्व जिला संयोजक विनोद यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक महामंत्री वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलाबचंद कुशवाहा, जिला प्रभारी अंजनी कुमार सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी गण शामिल रहे।