रिपोर्ट /गुफरान अहमद
मिर्जापुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को मिर्जापुर में किसान चौपाल, स्वागत समारोह और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष संजीव पाण्डेय और राष्ट्रीय महासचिव एवं मिर्जापुर मंडल प्रभारी रंजीत भारती का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष संजीव पाण्डेय की दादी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर की गई। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धरणीधर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान चौपाल के दौरान किसानों की जमीनी समस्याओं पर विस्तार से मंथन हुआ। खाद और बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इसके बाद संगठन विस्तार को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश प्रभारी अरुण भारती के निर्देश पर 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने का लक्ष्य है। पार्टी ‘यूपी फर्स्ट, यूपी वाले फर्स्ट’ की सोच के साथ किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठेगी आवाज