वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, छिनैती, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कैण्ट राजकिशोर पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर दो पहिया वाहन की चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को मंगलवार को दोपहर डीएम कम्पाउन्ड के पीछे निर्जन स्थान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दस मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः आयुष कुमार पुत्र मुफतलाल निवासी गौरा प्रेम नगर भोपापुर थाना चोलापुर वाराणसी, दूसरे का अरविंद उर्फ किशन पुत्र नंदकिशोर गुप्ता निवासी बीन बस्ती निकट राजेश वेल्डिंग थाना मण्डुवाडीह वाराणसी और तीसरे का नाम ओम केसरी पुत्र राजेश केसरी निवासी रसूलगढ़ निकट लालजी खोवा की दुकान थाना सारनाथ वाराणसी बताया गया। पुलिस के अनुसार आयुष कुमार पुत्र मुफतलाल पेशेवर मुजरिम है। उसके ऊपर थाना कैंट में एक और थाना शिवपुर में दो मुकदमे दर्ज हैं। तीनों अभियुक्तों को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक कैण्ट राजकिशोर पाण्डेय ने बताया कि 24 अगस्त को वादी मुकदमा द्वारा थाना कैंट पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी दीपक पटेल की बाइक चोरी कर लेने व 2 अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी रामेश्वर तिवारी की बाइक चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों को डीएम कम्पाउण्ड के पीछे निर्जन स्थान से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।तीनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 305 ए,317(2),317(4), 317(5) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट राजकिशोर पाण्डेय, उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 सत्यम यादव, म0उ0नि0 संजना सिंह,का0 अतुल कुमार पाण्डेय,का0 राकेश कुमार भारती आदि शामिल रहे।