रिपोर्ट : गुफरान अहमद मिर्जापुर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। शहर के ऐतिहासिक एएस जुबली इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या-3 की छत अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि घटना विद्यालय खुलने से पहले करीब 6:45 बजे हुई, जिससे कक्षा में मौजूद 8वीं के छात्र बाल-बाल बच गए। विद्यालय में करीब 1102 छात्र अध्ययनरत हैं। हादसे के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा और जर्जर हिस्सों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।: मिर्जापुर के एएस जुबली इंटर कॉलेज की हैं, जहां मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कक्ष संख्या-3 की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इसी कमरे में कक्षा आठ के छात्रों की पढ़ाई होती थी। राहत की बात यह रही कि घटना सुबह करीब 6:45 बजे विद्यालय खुलने से पहले हुई। अगर यही हादसा स्कूल संचालन के दौरान होता, तो बड़ी संख्या में छात्र इसकी चपेट में आ सकते थे।
एएस जुबली इंटर कॉलेज मिर्जापुर के प्राचीन और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। यानी वर्ष 2026 में इस ऐतिहासिक विद्यालय को स्थापित हुए 141 वर्ष हो चुके हैं। लंबे समय से विद्यालय भवन के कुछ हिस्सों की मरम्मत और जीर्णोद्धार की आवश्यकता बताई जा रही थी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राधाकांत त्रिपाठी के मुताबिक भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 66 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है। इसमें से 20 लाख रुपये विद्यालय को अवमुक्त भी किए जा चुके हैं। भवन की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।