Follow us on

2–आरएसएमटी में एमबीए एवं एमसीए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को नवप्रवेशित एमबीए एवं एमसीए अभिमुखीकरण कार्यक्रम अभिनंदनम- 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. रमेश प्रताप सिंह, रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ अनीता सिंह, व संस्था के प्रभारी निदेशक प्रो.अमन गुप्ता मंचासीन रहे। स्वागत उद्बोधन में निदेशक प्रो. अमन गुप्ता ने अतिथियों और एमबीए एवं एमसीए के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान के पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में स्केल, स्किल और स्पीड के तीन महत्वपूर्ण आयामो पर विशेष रूप से ध्यान देने की सलाह दी। डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने यूपी कालेज की गौरवशाली परंपरा एवं विरासत पर विस्तार से चर्चा की।डा.अनिता सिंह ने अपने सम्बोधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई एवं कौशल विकास की बढ़ती आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों के अनुरूप अपने कौशल को निरन्तर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।एमबीए के कार्यक्रम समन्वयक पीएन सिंह तथा एमसीए के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. एसके सिंह ने विद्यार्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम, शैक्षणिक संरचना, अध्ययन पद्धति तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने और संस्थान की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर गरिमा आनंद ने तथा धन्यवाद ज्ञापित डा.विनीता कालरा ने किया।इस अवसर पर संस्था के शैक्षणिक‌,गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x