कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट. वाराणसी दिनांक 27.08.2026 थाना कैण्ट अंतर्गत नदेसर स्थित एक रेस्टोरेंट के ऊपर निवास करने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ शुभम नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कैण्ट पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 28.08.2026 को पुलिस टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त शुभम वरुणा पुल के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को अपनी ओर आता देख अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया तथा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद 315 बोर तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस एवं 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।