वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तीसरे दिन एमबीए एवं एमसीए के छात्रों को व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग तथा प्रबंधकीय कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में मानव मूल्य और नैतिकता विषय पर जानकारी दी गई। इस सत्र के वक्ता डा.सीपी सिंह एसोसिएट प्रोफेसर आरएसएमटी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक जीवन में मानव मूल्य तथा नैतिकता के महत्व से अवगत कराया। इस सत्र का संयोजन सुजीत सिंह ने किया। द्वितीय सत्र मे दैनिक जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साधन विषय पर आयोजित किया गया।इस सत्र के वक्ता संजीव कुमार सिंह आईबीएम ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन एवं कार्य क्षेत्र में बुद्धिमत्ता के विभिन्न साधनों और उनके व्यवहारिक उपयोग की जानकारी दी।इस सत्र का संयोजन अनुराग सिंह ने किया। तृतीय सत्र प्रबंधकीय खेलों पर आधारित रहा। जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से टीमवर्क, नेतृत्व,निर्णय लेने की क्षमता, समन्वय व समस्या समाधान जैसे प्रबंधकीय कौशलों का अनुभव कराया गया।इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया और खेल के महत्व को बताया गया। इस सत्र का संयोजन आनंद मोहन पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत प्रभारी निदेशक व प्रो.संजय कुमार सिंह ने किया।