Follow us on

पुरानी रंजिश में दंपती पर जानलेवा हमला, पत्नी का हाथ टूटा पति गंभीर रूप से घायल

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट.                       बड़ागाँव वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपती पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 30 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे स्टर्लिंग स्कूल के सामने की बताई जा रही है। पीड़ित विनोद कुमार गोंड पुत्र स्व. भगत्तू राम निवासी ग्राम गाँगकला, पोस्ट बड़ागाँव ने मामले में थाना बड़ागाँव में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक, वह अपनी पत्नी सरोजा देवी के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों स्टर्लिंग स्कूल के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से दंपती के साथ मारपीट की।हमले में सरोजा देवी के दाहिने हाथ और उंगली में गंभीर चोट आने तथा फ्रैक्चर होने की बात कही गई है। वहीं विनोद कुमार के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर विनोद कुमार रात करीब 11 बजे थाना बड़ागाँव पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस द्वारा रात में प्राथमिक उपचार कराए जाने की बात भी तहरीर में कही गई है।पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2022 में कुछ लोगों से हुए विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी मुकदमे में समझौता करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। समझौता करने से इनकार करने के कारण बदले की भावना से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।पीड़ित ने 31 अगस्त 2026 को थाना बड़ागाँव में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करने, गिरफ्तारी तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार में भय और चिंता का माहौल बताया जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x