Follow us on

प्रशिक्षित मंकी कैचर विशेषज्ञों की मदद से पिंजड़ों और जालों द्वारा बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा रहा है

Share this post:

 

जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। नगर पालिका परिषद द्वारा स्थानीय नागरिकों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाना अध्यक्ष का एक सराहनीय कदम है।

विशेष पकड़ अभियान में शामिल प्रशिक्षित मंकी कैचर विशेषज्ञों की मदद से पिंजड़ों और जालों द्वारा बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पकड़े जा रहे। बंदरों को सुरक्षित स्थानांतरण पकड़े गए बंदरों को नगर कस्बा बाजार स्थित घनी आबादी से दूर घने जंगलों या प्राकृतिक वास स्थलों में छोड़ने के लिए कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित है। ताकि पकड़े गए बंदर दोबारा ना लौट सके। जनता की सुरक्षा के मद्देनजर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एक सराहनीय कार्य बताया गया है। इस कार्य को नागरिकों की सुरक्षा और भयमुक्त माहौल के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया है। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बंदरों के आतंक से नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे विशेष बंदर पकड़ो अभियान को लोगों द्वारा एक सराहनीय कदम बताया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद प्रशासन ने जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए। एक प्रभावी कार्य के लिए प्रशिक्षित और पेशेवर मंकी कैचर (बंदर पकड़ने वाले) विशेषज्ञों को पिंजड़ों और अत्याधुनिक जालों के साथ तैनात किया गया है। गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को मानवीय तरीकों से सुरक्षित रूप से नगर कस्बा बाजार से दूर घने जंगलों या प्राकृतिक वास स्थलों में छोड़ा जा रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है। कि जब तक प्रभावित क्षेत्रों को पूरी तरह से बंदरों के आतंक से मुक्ति नहीं मिल जाती। तब तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बंदरों की समस्या से निजात पाने के लिए पालिका अध्यक्ष द्वारा सराहनीय कदम उठाते हुए। कार्रवाई किया गया हैं। संजीत यादव, अनिल कुमार मद्धेशिया, संतोष कुमार पांडेय, उद्धव कुमार पांडेय, रितेश वर्मा, सद्दाम राइन सहित आदि लोगों ने बंदरों के आतंक से निजाद दिलाने के लिए पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x