Follow us on

महेवा गांव में शानदार सबसे सुंदर पंचायत भवन का निर्माण का चल रहा है 

Share this post:

जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। ग्राम पंचायत महेवा में पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यह ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य है। पंचायत भवन के लाभ के साथ ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज गांव में ही मिलता रहे। उसी उद्देश्य के साथ भरपूर सुविधा मिलता रहे। इसके साथ ग्राम पंचायत की बैठक आयोजन आसानी से होता रहे। ताकि समय की बचत के साथ लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उसी को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने हिंदुस्तान टीम से बातचीत में बताया कि पंचायत भवन की निर्माण की प्रगति या बजट लागत लगभग 14 लाख रुपया से निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण को गांव में ही आय, जाति, मूल, खसरा, खतौनी आदि सेवा देने के लिए पंचायत भवन तैयार किया जा रहा हैं। कुशवाहा ने कहा कि पंचायत भवन जब बनकर तैयार हो जाएगा। तो यहां तैनात पंचायत सहायक काम करेंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि सरकार पंचायत भवन निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करा रही है। पंचायत भवन बनाने के लिए जमीन का सीमांकन के बाद निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें पंचायत भवन बनाने में 14 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए लगभग छह कमरे, एक बड़ा हाल, शौचालय आदि बनाया जाना है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x