Follow us on

रविन्द्रपुरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार; 4 लाख का माल बरामद

Share this post:

वाराणसी काशीदीप विजन। लंका और भेलूपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, सफेद धातु की दो सिल्ली और कुल 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैंबरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 1 सितंबर 2026 को रात 1:45 बजे रविन्द्रपुरी पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े प्लाट से तीनों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवानपुर निवासी समीर सोनकर (21 वर्ष), नगंवा निवासी करन सोनकर (20 वर्ष) और रोहतास, बिहार निवासी वर्तमान पता भगवानपुर निवासी हिमांशू गिरी (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने जुलाई और अगस्त माह में रमना, डाफी, भगवानपुर और भेलूपुर क्षेत्र की बंद पड़ी दुकानों व मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। चोरी के चांदी के आभूषणों को पिघलवाकर सफेद धातु की सिल्ली बनवाने की बात भी सामने आई है। तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x