Follow us on

एसडीएम निधि और तहसीलदार राम नारायण वर्मा के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ,ग्राम डेढगावा, कल्यांनचक, पकड़ी का निरीक्षण किया गया

Share this post:

जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। एसडीएम निधि और तहसीलदार राम नारायण वर्मा के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ,ग्राम डेढगावा, कल्यांनचक,पकड़ी का निरीक्षण किया गया। बताया जाता है। कि मंगलवार को उपजिलाधिकारी द्वारा डेढगावा, कल्यांनचक और पकड़ी गांवों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने गांव में पहुंचकर पानी के भराव और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया। राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द प्रभावित लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम निधि, तहसीलदार राम नारायण वर्मा एवं राजस्व टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों यथा ग्राम डेढ़गावा, कल्यांनचक और पकड़ी का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ जलभराव और बाढ़ से घिरे इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। तथा प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी और आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया गया। इस दौरान संबंधित विभागों को राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ाव पर होने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ग्राम डेढगावा, कल्यांचक और पकड़ी का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया है। और लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली गई। राहत व बचाव कार्य के लिए प्रशासन द्वारा भोजन, शुद्ध पेयजल, तिरपाल और चिकित्सा सुविधाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि आवागमन और सुरक्षा की जरूरत पड़ने पर नावों की व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x