Follow us on

विंध्याचल – रेलवे अंडरपास बना तालाब, बस तैरने को मजबूर

Share this post:

रिपोर्ट गुफरान अहमद मिर्जापुर के विंध्याचल से इस वक्त की बड़ी खबररही है, जहाँ प्रशासन की लापरवाही का बड़ा नमूना देखने को मिला है माँ विंध्यवासिनी धाम आने वाला मुख्य रेलवे अंडरपास तालाब में तब्दील हो गया हैजलभराव के कारण प्रयागराज से मीरजापुर जा रही रोडवेज बस बीच रास्ते में फंस गईदेखिए ये खास नजर

माँ विंध्यवासिनी के दरबार में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का मुख्य रास्ता, विंध्याचल का पुराना वीआईपी रेलवे अंडरब्रिज आज पूरी तरह से पानी में डूब गया। अंडरपास में घुटने से ऊपर तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण आज सुबह प्रयागराज से मीरजापुर आ रही सरकारी रोडवेज बस इसी पानी में फंस गई। बताया जा रहा है कि बस आधी से ज्यादा पानी में डूब गई थी और काफी देर तक वहीं फंसी रही।

स्थानीय लोगों की मानें तो हर बारिश में इस अंडरपास का यही हाल होता है। दो पहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर इस पानी से निकलने को मजबूर हैं। कई बाइक पानी में बंद हो रही हैं।

मौके पर न तो पानी निकालने के लिए कोई पंप मौजूद है और न ही कोई कर्मचारी। प्रशासन की इस लापरवाही से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x