Follow us on

वाराणसी के मिर्जामुराद में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के थाना मिर्जामुराद पुलिस ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

​पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व वांछितों की धरपकड़ अभियान के तहत मिर्जामुराद पुलिस को सफलता मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने लालपुर चट्टी नहर के पास से नामजद अभियुक्त महेश कुमार श्रीवास्तव (30 वर्ष), पुत्र लल्लू श्रीवास्तव, निवासी ग्राम करधना, थाना मिर्जामुराद को दबोच लिया।

​केस और पुलिस कार्रवाई

पीड़िता की मां (वादिनी) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी महेश कुमार काफी समय से उसकी 15 वर्षीय बेटी पर बुरी नीयत रखता था और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में उसे बहला-फुसलाकर ले गया।

​मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 65(1), 89, 351(3), 137(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5 J(ii),(L),(N)/6 के तहत मुकदमा (सं. 227/2026) पंजीकृत किया था। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लगातार दबिश दी जा रही थी: गिरफ्तारी करने वाली टीम:प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा, प्रेम कुमार, कांस्टेबल चंचल यादव, रितुराज, सुशील, कृष्ण कुमार, दीपक, गोविन्द और महिला कांस्टेबल बेबी शामिल रहीं। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x