रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता कीवाराणसी। वीआईपी रोड स्थित चौकाघाट पुल पर सब्जी के ठेले और टालियों के कारण आए दिन लगने वाले जाम को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर लालपुर-पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क पर लगे सब्जी के ठेले-टालियों को हटवाया।पुल पर ठेले लगने से यातायात प्रभावित होने के साथ वाहन चालकों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। पुलिस की कार्रवाई के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु हुई और लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगा।
Post Views: 9