Follow us on

एसीपी चेतगंज ने जैतपुरा जाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण 

Share this post:

वाराणसी– सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी ने गुरुवार को जैतपुरा थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जैतपुरा पुलिस द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त को गार्ड की सलामी दी गयी। तत्पश्चात एसीपी द्वारा थाना परिसर में अभिलेख, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का‌ गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसीपी चेतगंज ईशान सोनी द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रभावी कार्रवाई करने, रजिस्टर में फीडबैक कार्यवाही आदि अंकित करने, थाना स्तर पर गठित साइबर सेल में शिफ्ट वार ड्यूटी लगाते हुए संचालित एनसीसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त कंप्लेंट को त्वरित विधिक निस्तारण करने, पीड़ितों का फ्रॉड हुआ पैसा वापस कराने, संदिग्ध मामलों में एफआईआर दर्ज कराने, क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान जारी रखने तथा समन्वय पोर्टल, प्रतिबिंब पोर्टल को प्रयोग किए जाने हेतु हिदायत दिया गया। थाना परिसर की साफ सफाई संतोषजनक पाई गई एवं अभिलेख अद्यावधिक पाए गए। कर्मचारियों की बीट पुस्तिका को अध्याय अद्यावधिक रखने तथा बीट की संपूर्ण जानकारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को अनुशासन, साफ सफाई तथा आम जनमानस के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्योहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क की स्थिति की समीक्षा करते हुए महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, साफ सफाई तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।इसी के साथ थानाध्यक्ष को कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने, पेंडिंग विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने एवं आम जनमानस की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने थाने में लावारिस, सीज, मुकदमाती खड़े वाहनों की नियमानुसार नीलामी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत एसीपी द्वारा थाना स्टाफ के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनका समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष के साथ-साथ समस्त सर्किल के एसआई व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे!

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x