Follow us on

वाराणसी में नगर निगम के दावों की खुली पोल: दशाश्वमेध जोन ऑफिस खुद जलमग्न, भूलेटन में 1 महीने से सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी

Share this post:

रिपोर्ट :- कुलदीप बरनवाल वाराणसीPM के संसदीय क्षेत्र मेंयुद्धस्तर पर सफवाराणसी | वार्ड नं- 69 आदिविश्वेश्वर, भूलेटनवाराणसीप्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम केयुद्धस्तर पर सफाईके दावे जमीनी हकीकत के सामने पूरी तरह फेल होते नजररहे हैंइसका सबसे बड़ा और शर्मनाक सबूत खुद नगर निगम का कार्यालय दशाश्वमेध जोन, बेनियाबाग है

 

 

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि जोन कार्यालय के मुख्य गेट के अंदर ही बारिश और सीवर का पानी भरा हैबोर्ड पर बड़े अक्षरों मेंकार्यालय दशाश्वमेध जोन, नगर निगम वाराणसीलिखा है और नीचे पूरा परिसर जलमग्न हैजब पूरे जोन की सफाई और निगरानी का जिम्मा संभालने वाले ऑफिस का ही ये हाल है, तो आम मोहल्लों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं

वार्ड नं- 69 आदिविश्वेश्वर के भूलेटन, बुलानाला क्षेत्र में पिछले एक महीने से अधिक समय से सीवर लाइन चोक पड़ी हैसीवर का गंदा पानी लगातार उफनकर सड़कों और गलियों में बह रहा हैएक तस्वीर में एक युवक घुटने भर गंदे पानी में चलने को मजबूर है, वहीं दूसरी तस्वीर में पूरी गली तालाब में तब्दील दिख रही है और दुकानों के शटर बंद हैं

जमीनी हकीकत कागजी दावों से अलग

 

कागजों और प्रेस बयानों में नगर निगम रोजाना सिल्ट सफाई और नाला सफाई का ढोल पीट रहा है, लेकिन मौके पर हालात जस के तस हैंस्थानीय नागरिकों के अनुसार सीवर से सिल्ट (गाद) निकालने का कोई काम ही नहीं हुआ स्थानीय निवासी बताते हैं, “सीवर से सिल्ट निकालने का कोई काम नहीं हुआ हैकीचड़ तक सड़क से नहीं उठाया जा रहासफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही हैकई बार शिकायत की, सिर्फ आश्वासन मिला।

 

गंदे पानी से उठ रही तेज बदबू, जलभराव और फैलती गंदगी के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों और महामारी का खतरा मंडरा रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इसी बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

जनता का सवाल – जिम्मेदार कौन

आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ कागजी रिपोर्ट बनाने तक ही सीमित है? जनता की इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम कब उठाया जाएगा?

स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त, वाराणसी से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से भूलेटन क्षेत्र की सीवर लाइन की सिल्ट सफाई कराई जाए और जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x