मिर्जापुर गुफरान अहमद की रिपोर्ट:में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। विंध्याचल थाना क्षेत्र प्रयागराज हाईवे पर अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो ग। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिर्जापुर– प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार की रात अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास वृद्धाश्रम के नजदीक दर्दनाक हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों की मदद करते हुए दोनों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भिजवाया।
घायलों की पहचान विंध्याचल के चिकान टोला निवासी 35 वर्षीय भारत पाल, पुत्र स्वर्गीय भरोसे पाल और 45 वर्षीय दीनू पाल, पुत्र लालजी पाल के रूप में हुई।
गंभीर हालत में भारत पाल का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दीनू पाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दीनू पाल ने भी दम तोड़ दिया।इस तरह सड़क हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए।दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बाईट : नितेश सिंह, एसपी सिटी, मिर्जापुर