Follow us on

किसान सेवा आश्रम का ट्रस्ट के रूप में पंजीकरण, समाजसेवा के क्षेत्र में नई पहल

Share this post:

 सोनभद्र ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह की रिपोर्ट 11 सितम्बर 2026 किसान सेवा आश्रम की एक बैठक रावत गंज तहसील परिसर बाबा जी के अध्यक्षता में दिन के 2 बजे हुई !समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित वर्गों के कल्याण के उद्देश्य से किसान सेवा आश्रम, का ट्रस्ट के रूप में गठन कर पंजीकरण कराया गया है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग, संरक्षण एवं विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

 

ट्रस्ट के माध्यम से अनाथालय, विधवा आश्रम तथा महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, स्वावलंबन, सामाजिक जागरूकता एवं विकास से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

 

ट्रस्ट के गठन के अवसर पर सर्वसम्मति से देवशरण सिंह उर्फ बाबा को अध्यक्ष तथा संतोष कुमार पाठक को उपाध्यक्ष चुना गयावहीं प्रमोद कुमार सिंह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।ट्रस्ट के अन्य प्रमुख सदस्यों के रूप में पवन कुमार सिंह, जग्गू यादव, श्रीपति सिंह, अनिल कुमार तिवारी, राजेश कुमार यादव एवं राजकुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

 

ट्रस्ट के अध्यक्ष देवशरण सिंह उर्फ बाबा ने कहा कि किसान सेवा आश्रम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। विशेष रूप से अनाथ बच्चों, विधवाओं तथा महिलाओं को सम्मानजनक जीवन, आत्मनिर्भरता और विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा

ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए समय-समय पर सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

किसान सेवा आश्रम ट्रस्ट के गठन को क्षेत्र में समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया !

इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव,फूल सिंह पटेल, विनय कुमार सिंह, दशरथ यादव, राजकुमार सिंह,शाहनवाज आलम खान, टीटू कुमार गुप्ता,आदर्श देव पांडेय, नवीन पांडेय व अजय कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे!

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x