Follow us on

ब्लॉक संसाधन केंद्र जमानिया के प्रांगण में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया

Share this post:

जमानियां रिपोर्ट सलीम मंसूरी। ब्लॉक संसाधन केंद्र जमानिया के प्रांगण में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांग व्यक्ति के तौर पर कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर के प्रधानाध्यापक शशिशेखर उपाध्याय रहे। इस अवसर पर ARP अरविंद कुमार सिंह एवं प्रेम यादव द्वारा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुवात किया गया।ARP अरविंद कुमार सिंह द्वारा अभिभावकों का उत्साह वर्धन। करते हुए बताया गया कि आप एक विशेष अभिभावक है क्योंकि आपको विशेष बच्चे मिले है और आप उनका हौसला बनकर उनके सपनों को पूरा करने का काम करेंगे। बताया जाता है। कि बीआरसी जमानियां पर शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों हेतु परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए दी जा रही सुविधाओं के विस्तृत चर्चा की गई तथा स्पेशल एजुकेटर द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में बताया गया। एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में उपलब्ध कराई गई। सुगम्य वर्कशीट दिव्यांग छात्रवृत्ति बालिकाओं हेतु गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए एस्कॉर्ट अलाउंस, गंभीर रूप से असक्षम बच्चे जो विद्यालय नहीं आ सकते उनके लिए होम बेस किट तथा ऐसे बच्चे जिनका मेडिकल प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना है। उनके लिए मेडिकल सर्टिफिकेशन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर मेडिकल कैंप का आयोजन तथा फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहाकि अपने बच्चों के साथ प्रतिदिन कुछ समय एक्सरसाइज करने में जरूर दें। जिससे उनकी हड्डियों में डिफारमिटी को रोका जा सके तथा वह दिव्यांगता की तरफ जाने से रोक सके। इस अवसर पर विनित सिंह,मनीष सिंह,रेणु सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह,पारस सिंह यादव, शरदेंदु दुबे,प्रवेश कुमार यादव,आनंद कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x