Follow us on

भेलूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार चार चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

Share this post:

चीफ एडिटर विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जांच करते हुए थाना भेलूपुर में दर्ज मु0अ0सं0 0521/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विशाल विश्वकर्मा पुत्र राज कुमार विश्वकर्मा, निवासी शिल्पी सिनेमा, खोजवा के पास रवि शास्त्री के मकान में किराये पर, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष को 10 सितंबर 2026 की रात करीब 11:50 बजे संकुलधारा पोखरा के पीछे से गिरफ्तार किया पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चार स्कूटी बरामद कीं। इनमें वाहन संख्या UP65FM5607, UP65DA0471, UP65CX8065 और UP65BY0295 शामिल हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध भेलूपुर और चेतगंज थानों में वाहन चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x