Follow us on

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभारी 11 बजे तक कुर्सी खाली मिला

Share this post:

रिपोर्ट सलीम मंसूरी।जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को केंद्र प्रभारी चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से करीब 50 मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 9:30 बजे पर्ची कटवाकर कार्यालय कक्ष में पहुंचे मरीजों को प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर की कुर्सी 11 बजे तक खाली मिलीं। जिसके बाद घंटों इंतजार करने के बाद जब नहीं मिले तो बिना इलाज कराए वापस लौटने को मजबूर हुए। बताया जाता हैं। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था संभालने के लिए डॉ रुद्रकांत सिंह को प्रभारी चिकित्सक बनाकर भेजा तो गया। लेकिन चिकित्सक अपने पुराने ठर्रें पर चलते हुए। इलाज कराने सहित परामर्श करने के लिए चिकित्सक के दर्शन के लिए मरीजों और अभिभावकों को काफी परेशान होने लगे है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद इजहार ख़ान, अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, नेहाल खान, श्याम जी चौरसिया, भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया सहित आदि लोगों ने कहा कि प्रभारी चिकित्सक परिसर में एक सरकारी आवास में रहने के लिए अपने नाम कराया। जब की चिकित्सक का अपने तरीके से जिले से आना जाना बना हुआ है। इससे मरीजों के इलाज के लिए काफी दिक्कते उठाने पड़ रहे हैं। मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से समुचित ढंग से उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ा। मरीजों की पीड़ा सुबह 10 बजे बुखार, नाक से पानी, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा। लेकिन 11 बजे तक प्रभारी चिकित्सक के इंतजार में मरीज गण बैठे रहे। मरीज खुशबू, गुड्डी, पायल प्रभारी से परामर्श करने के लिए इंतजार करती रहीं। लेकिन चिकित्सक प्रभारी अपने पुरानी आदतों के चलते मशहूर 11 बजे तक केंद्र से अनुपस्थित रहे। जिसके कारण मरीजों को नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने में काफी लापरवाह बन चुके है। उपचार करवाने पहुंचे। बबलू ने बताया कि पीठ में दर्द होने पर इलाज के लिए जब पहुंचा। तो प्रभारी चिकित्सक की कुर्सी खाली मिला। देर तक इंतजार करने पर जब नहीं मुलाकात नहीं हुआ। तो बिना इलाज कराए वापस लौटने के लिए मजबूर हुए। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x