Follow us on

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मायके भेजा

Share this post:

बड़ागांव विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी)। थानाक्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर गर्भावस्था में उसे मारपीट कर मायके भेज दिया। प्रताड़ना से भयभीत विवाहिता ने पति,अगुवा सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उपरोक्त गांव निवासिनी पूर्वी सिंह ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को जौनपुर के जमालापुर गांव निवासी संतोष सिंह के पुत्र आशीष सिंह के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने दो लाख रुपए नगद सहित सोने चांदी के आभुषण और घर गृहस्थी का सामान दिया था। कुछ माह के उपरांत दहेज से असंतुष्ट पति, ससुर, सास गायत्री देवी, देवर अनुप सिंह मुझसे दो लाख रुपए नगद और एक चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मुझे मारने पीटने और प्रताड़ित करने लगे। इस बीच मुझे यह भी पता चला की मेरे गांव का रहने वाला अगुआ मेरी शादी मेरे माता को धोखे में रखकर विवाहित पुरुष से करा दिया। इतना ही नहीं 19 अगस्त 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मुझे गर्भावस्था में निर्ममता पूर्वक मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे मेरा गर्भपात भी हो गया। खबर मिलने पर मेरे चाचा और मामा मेरे यहां आये तो ससुराल वालों ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया और मुझे भी उनके साथ घर से निकाल दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x