Follow us on

चकबंदी लेखपाल ₹5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारखेत की चकबंदी के नाम पर किसान से मांगी थी रकम, शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल

Share this post:

मिर्जापुर ( काशी दीप विजन खेत की चकबंदी के नाम पर किसान से पांच हजार रुपये रिश्वत लेना चकबंदी लेखपाल दिलीप मौर्य को भारी पड़ गयाकिसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर सोमवार को लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई लालगंज थाना क्षेत्र स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने की गई।बताया गया कि चकबंदी लेखपाल दिलीप मौर्य ने किसान से खेत की चकबंदी संबंधी काम कराने के एवज में रुपये की मांग की थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम तक पहुंची। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और किसान को तय रकम लेकर लेखपाल के पास भेजा।जैसे ही किसान ने लेखपाल को पांच हजार रुपये दिए, पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। अचानक हुई कार्रवाई से चकबंदी कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 

एंटी करप्शन टीम लेखपाल दिलीप मौर्य को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई की विस्तृत जानकारी और मुकदमे से संबंधित धाराएं टीम की औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगी।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x