Follow us on

उदय प्रताप इंटर कॉलेज में गीता चेतना अभियान का 39वां विश्रामगीता के ज्ञान से विद्यार्थियों को जोड़ा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

Share this post:

वाराणसी काशी दीप विजन )। भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा को विद्यार्थियों से जोड़ने के उद्देश्य से कर्मयोगी पीठ द्वारा संचालित काशी गीता चेतना अभियान का 39वां विश्राम मंगलवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेशों पर चर्चा और संवाद सत्र आयोजित किया गया। गीता एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर गीता की प्रतियां वितरित की गईं।

मुख्य वक्ता गौरव मिश्र ने कहा कि गीता जीवन में कर्म, कर्तव्य, अनुशासन और आत्मविश्वास का मार्ग दिखाती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि चरित्रवान, जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से गीता के संदेशों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. उमेश सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा में गीता के महत्व पर प्रकाश डाला।अंत में प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अभियान की सराहना की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x