Follow us on

विवेकानन्द प्रवास स्थल के पास कराये जा रहे निर्माण कार्य को जिलाधिकारी ने रोकवाया 

Share this post:

वाराणसी राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट -सरकार के द्वारा संरक्षित स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल (गोपाल लाल विला) के पास एलटी ट्रेनिंग कॉलेज प्रबंधन के द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य को भारी विरोध के बाद प्रवास स्थल के संरक्षण और विकास में बरसों से संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओंअधिवक्ताओं के भारी रोष को देखते हुए राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार से पहलकर वहां चल रहे निर्माण कार्य को रूकवाया तथा शिक्षा विभाग के मंत्री को भी पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करवाया, साथ ही कॉलेज की प्राचार्या की शिकायत भी कीइन सब के बीच मंगलवार को प्रवास स्थल के संरक्षण के लिए काम करने वाली समिति के सदस्य अधिवक्ता विनोद पाण्डेय भैया जी, अधिवक्ता मुरलीधर सिंह, सुरेंद्र पाण्डेय, जिलाधिकारी से मिले तो मामले की गम्भीरता को समझते हुए जिलाधिकारी दोपहर दो बजे एलटी ट्रेनिंग कॉलेज पहुंचे। उनके आने के पहले मजिस्ट्रेट, एसडीएम, पुरातत्व विभाग के अधिकारी,प्रवास स्थल समिति के सदस्य,कई अधिवक्ताकालेज की प्राचार्या मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी ने प्रवास स्थल पर पहुंचते ही पुरातन भवन का निरीक्षण किया।उन्होंने संरक्षित स्थल के पास हो रहे निर्माण कार्य को रूकवाया। उन्होंने संबंधित लोगों से वार्तापत्रावलियों सहित नक्शे का अवलोकन कर नए तरीके से निर्माणभवन के संरक्षण की बात कही। जिलाधिकारी ने वर्तमान नक्शेरास्ते पर आपत्ति के बाद प्रवास स्थल समिति के सदस्यों, पुरातत्व विभाग के मानक और मौके की स्थिति को समझने के बाद प्रबंधन के नक्शे पर मार्किंग कर अहम बदलाव के निर्देश दिए और पुरातन भवन के सामने बने शौचालय को भी हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उनके साथ अधिवक्ता विनोद पाण्डेय भैया जी, समिति के सदस्य विपुल कुमार पाठक, पूर्व महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, राजीव सिंह, गौतम झा, नित्यानंद राय, व्यापारी नेता राकेश गुप्ता, अधिवक्ता रंजीत राय, अधिवक्ता संजीवन यादव, दिलीप चौबे, आनंद गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x