रिपोर्ट कार्यालय प्रतिनिधि लखनऊ, 17 सितंबर 2026सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ 14 सितंबर 2026 को लखनऊ में बैठक में मिशन निदेशक श्रीमती एकता सिंह, NRLM निदेशक श्री अरुण कुमार सिंह एवं पंचायती राज निदेशक श्री अमित कुमार सिंह की संयुक्त मीटिंग में एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री शनि कुमार ने केयरटेकरों के मानदेय एवं अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा।बैठक के बाद आदेश जारी किया गया, जिसके प्रमुख रूप सेकेयरटेकर्स के मानदेय का भुगतान निर्धारित पोर्टल के माध्यम से DBT द्वारा सीधे उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में किया जाएगा। इस आदेश के बाद
अब केयरटेकर्स को मानदेय के लिए किसी कागज पर हस्ताक्षर करने या बार-बार ब्लॉक कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
इसके अलावा समूह द्वारा किसी कार्यरत केयरटेकर को हटाया नहीं जा सकेगा। इसकी जिम्मेदारी डीसी एनआरएलएम को दी गई है।केयरटेकरों को साफ सफाई आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष शनि कुमार ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से सीधे DBT भुगतान की व्यवस्था से केयरटेकर्स को मानदेय प्राप्त करने में सुविधा होगी। एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते