वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — चांदमारी बाजार में श्री हरेकृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शोरूम का शनिवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आध्यात्मिक कथा वाचिका जया किशोरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कथा वाचिका जया किशोरी ने दीप प्रज्वलित कर नौवें ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन किया। श्री हरे कृष्णा ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल एवं रंजना अग्रवाल ने आध्यात्मिक कथा
वाचिका जया किशोरी जी को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। उनके शोरूम पर पहुंचते ही वहां बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तगणो ने हर हर महादेव के साथ नारे लगाते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर हरेकृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों की अत्यधिक सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने हेतु अपनी नौवीं चांदमारी शाखा का (स्टेट बैंक के सामने) शुभारम्भ किया गया। इस शुभारंभ के अवसर पर संतोष अग्रवाल ने बताया कि पुराने सोने के आभूषणों पर 100% की वापसी का ऑफर भी दिया जा रहा है। विशाल कलेक्शन 22 कैरेट और 18 कैरेट के गोल्ड आईजीआई सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी, चांदी के बर्तन और 925 ज्वेलरी के साथ ग्रह रत्न का आधुनिक रेंज, 100% हॉलमार्क ज्वेलरी, स्पष्ट बिलिंग, पुराने सोने पर 0% कटौती, रेट बुकिंग की सुविधा हर ब्रांच पर उपलब्ध है। हरे कृष्ण ज्वेलर्स ने हाल ही में अपना मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। जिससे कोई भी गोल्ड और सिल्वर का लाइव रेट देख सकते हैं। यह एप्लीकेशन एंड्राइड या एप्पल दोनों में उपलब्ध है।लगभग 28 वर्षों से वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों का विश्वास जीतने वाले हरेकृष्ण ज्वेलर्स का चांदमारी शोरूम परिवार का नया रत्न है। आप सभी के प्यार और विश्वास से हरे कृष्ण ज्वेलर्स तेजी से पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय ज्वेलरी ब्राण्ड मे अपनी पहचान बना रहा है। हमारी निरंतर कोशिश है कि आपको बेहतर से बेहतर ज्वेलरी डिजाइन, श्रेष्ठ गुणवत्ता और सबसे उचित दाम पर उपलब्ध करायें। इस अवसर पर हरे कृष्णा ज्वेलर्स के चेतन अग्रवाल ने बताया कि त्यौहार एवं वैवाहिक अवसर को देखते हुए एक से बढ़कर एक अद्भुत कलेक्शन भी प्रिय ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। हीरे की अंगूठी, कपल इंगेजमेंट बैण्ड,नोजपीन, लाइट वेट नेकलेस सेट, डायमंड की चूड़ी, सेट का अद्भुत कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। हरेकृष्ण ज्वैलर्स की ओर से हर डायमंड ज्वेलरी के साथ आईजीआई सर्टिफिकेट के साथ दिया जा रहा है, जिससे कि ग्राहक हीरे की आभूषणों को और अधिक उत्साह के साथ खरीद रहे हैं। अंत में रौनक गोयल ने सभी ग्राहकों, नागरिकों,पत्रकार बंधुओं और मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्यमी आरके चौधरी, विवेक अग्रवाल, रजनीश कनौजिया, चेतन अग्रवाल, रूपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल सहित पारिवारिक सदस्य गण उपस्थित रहे।