Follow us on

प्रो.ओपी चौधरी मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कार्यकारिणी परिषद के सदस्य हुए नामित

Share this post:

वाराणसी अंजली कुमारी की रिपोर्ट वाराणसी-– उत्तर प्रदेश सरकार की महामहिम राज्यपाल एवं समस्त राज्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉक्टर ओपी चौधरी को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर में कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है। इससे पूर्व महामहिम राज्यपाल राम नायक ने प्रोफेसर चौधरी को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में दूसरी बार आनन्दी बेन पटेल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में कार्य परिषद का सदस्य नामित किया था। अब तीसरी बार महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुनः सहारनपुर स्थित मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है। उनके सदस्य नामित किए जाने पर विद्यालय के शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x