Follow us on

सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने 12.50 लाख की सोने की चेन चोरी का खुलासा किया। 200 CCTV खंगालकर आरोपी बाबूलाल चौरसिया को गिरफ्तार किया।

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

*वाराणसी।*सिगरा थाना पुलिस ने सोने की चेन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.50 लाख रुपये की चेन बरामद कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी काशी ने टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

*पिलर नंबर 42 के पास हुई थी वारदात*

मामला 10 सितंबर की रात का है। कैंट बस स्टैंड के सामने पिलर नंबर 42 के पास अविनाश प्रताप सिंह अपनी पत्नी और साथी फैजान के साथ कार से लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 3-4 युवकों से साइड को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

इसी अफरा-तफरी में अविनाश के गले की 74 ग्राम सोने की चेन टूटकर गिर गई, जिसे कोई उठा ले गया। पीड़ित ने सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

*200 CCTV की मदद से पकड़ा गया आरोपी*

सिगरा पुलिस ने मामले को चैलेंज के रूप में लिया। सर्विलांस सेल की मदद से घटनास्थल से लेकर टकटकपुर तक के 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए।

फुटेज में गहरे भूरे रंग की शर्ट पहने एक युवक संदिग्ध लगा। पहचान हुई बाबूलाल चौरसिया (26 वर्ष) निवासी अनौला हरिजन बस्ती, टकटकपुर के रूप में। पुलिस ने 17 सितंबर को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया और चेन बरामद कर ली।

*शातिर अपराधी है आरोपी*

जांच में सामने आया कि बाबूलाल शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ थाना कैंट और जीआरपी प्रयागराज में चोरी, लूट और NDPS के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

इस संबंध में सिगरा थाने में मु0अ0सं0 0397/2026 धारा 303(2), 115(2), 317(2) BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है।

*टीम में ये रहे शामिल*इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, SI विकास सिंह, SI प्रशान्त बन्धु, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह, आरक्षी नीरज मौर्या, आरक्षी नीलेश, म.आरक्षी शिवानी सिंह और सर्विलांस सेल के आरक्षी अश्वनी सिंह शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x