Follow us on

सेवानिवृत कर्मचारियों ने मांगों को लेकर निकाली कैण्डिल मार्च

Share this post:

वाराणसी — सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई के पेंशनरों ने शनिवार को शास्त्री घाट से अंबेडकर पार्क तक अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला और अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को सम्बोधित जिलाधिकारी प्रतिनिधि कचहरी चौकी इंचार्ज सुबोध पाण्डेय को सौंपा।प्रतानिधिमण्डल का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आठवीं वेतन आयोग के दायरे में पुराने पेंशनरो को शामिल करने और राशि कारण की कटौती बंद करने सहित अन्य कई मांगों को व्यक्त किया।कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आन्दोलन और भी उग्र करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस कैण्डिल मार्च में प्रमुख रूप से अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, जिला मंत्री अशोक सिंह, राजेश पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, मोतीलाल गुप्ता, डॉ रामावतार यादव, मंत्री रवि शंकर दुबे सहित सैकड़ों पेंशनर शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x